ISRO SPEDEX upcomming mission: ISRO के आगामी उद्देश्य में SPEDEX, जानिए what, how and why?!!

1 min read

ISRO के आगामी उद्देश्य में SPEDEX, जानिए what, how and why?!!

आप सभी ISRO के उपलब्धियों से भलीभांति परिचित है, अब हम एक नए आयाम में कदम रखने जा रहे हैं| ISRO SPEDEX upcoming mission: ISRO के आगामी उद्देश्य में SPEDEX.

क्या है ISRO SPEDEX:

यह एक तकनीकी अनुसन्धान की प्रक्रिया है जिसमे हम अन्तरिक्ष में 2(दो) उपग्रहों को जोड़ने तथा अलग करने की तकनीक विकसित करेंगे| इसमें कई तरह के चरण होते है जैसे की प्रथम उपग्रह का प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष में स्थापित करना जिसे हम (target satellite) कहते है| इसके बाद द्वितीय उपग्रह का प्रक्षेपण कर उसे प्रथम उपग्रह से सुनियोजित तथा सुरक्षित मिला कर एक दुसरे में सम्बन्ध स्थापित कर आवश्यक सामग्री का आदान प्रदान करना | पुनः उपग्रहों को पृथक कर सुरक्षित धरातल पर अवतरित करना|

यह अनुसन्धान हमें कई प्रकार से अंतरिक्ष के क्षेत्र में आत्मनिर्भर  करेगा | जैसे की कई उपग्रहों को जोड़ कर अंतरिक्ष यान (space station) बनाने में, अंतरिक्ष में यात्रियों को ले जा कर space station में पहुचना एवम पुनः धरातल पर लाने का कार्य संभव हो सकता है|

यह अनुसंधान पूरी तरह से हमारे वैज्ञानिकों द्वारा इसरो में ही बने जा रही है|

उपग्रह को संयुक्त रूप से कार्य करने तथा जोड़ने एवम पृथक करने की तकनिकी विकसित करने में और भी कई संस्थानों के अनुसन्धान के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग लगे हुए है ताकि समयानुसार हम इस तकनीकी को बना कर उसे परीक्षण कर इसमें महारथ हासिल कर पाए|

isro spedex
isro spedex : सोशल मीडिया

Steps of SPADEX

इसके लिए हमें कई तरह की तैयारी की आवश्यकता  होगी वह क्रमानुसार है:

क. प्रथम उपग्रह को अन्तरिक्ष में स्थापित करना तथा उसे धरातल से कार्य करना

ख. एक (chasing satellite) अनुसरण उपग्रह जो की प्रथम उपग्रह से जुड़ेगा

ग. दोनों उपग्रहों के जुड़ने के पश्च्यात सामग्री का अदन प्रदान कर दोनों पुनः पृथक हो जायेंगे |

घ. अनुसरण उपग्रह को वापस धरातल पर सुरक्षित रूप से लाना|

 

यह भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा तथा हम इसके द्वारा अंतरिक्ष में सुरक्षा भी प्रदान कर सकेंगे |

उपयोग (Application of SPADEX)

(1) ISRO अंतरिक्ष में मनुष्यों को एक यान से दुसरे यान में स्थानांतरित कर सकेगा|

(2) अन्तरिक्ष यान में इंधन को भरने की प्रक्रिया जैसा हम हवा में इंधन को jet यान में भरते है

(3) जरुरी सामग्री को एक अंतरिक्ष यान से दुसरे अंतरिक्ष यान में पहुचने का कार्य

(4) ISRO अंतरिक्ष यान के किसी भाग को उसके कक्षा में बदल सकेगा |

और पढ़े:

ISRO Aditya L-1: इसरो के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आदित्य-एल1 सूट ने सूर्य को अंतरिक्ष में कैद किया

Isro Aditya L-1 : आदित्य एल-1 सूर्य की फोटो लेता है। भारतीय अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई पहली तस्वीरें यहां देखें : breaking news on sun

Chandrayaan 3 Isro Update|भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास तैनात रोवर प्रज्ञान

Isro Chandrayaan-3 LIVE Updates |सफल कक्षा कटौती प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के करीब

You May Also Like

More From Author